महापौर द्वारा मेयर इन कौंसिल का गठन

रतलाम । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, संभागीय भाजपा प्रभारी,श्री कान्तदेवसिंह एवं जिला भाजपा प्रभारी श्री श्यामसुंदर शर्मा, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर एवं शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अनुशंसा पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मेयर इन कौंसिल का गठन किया है। इसमें 10 नवनिर्वाचित पार्षदगण शामिल किए गए है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मेयर इन कौंसिल में वार्ड 5 के पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, वार्ड 8 के श्री गिरधारीसिंह (पप्पु पुरोहित), वार्ड 17 की श्रीमती अनिता कटारा, वार्ड 18 के श्री मनोहरलाल सोनी (राजू सोनी), वार्ड 22 के श्री विशाल शर्मा, वार्ड 23 के श्री अक्षय संघवी, वार्ड 40 से श्री धर्मेन्द्र व्यास, वार्ड 41 से श्री दिलीप गांधी, वार्ड 32 के श्री रामलाल डाबी एवं वार्ड 49 की पार्षद श्रीमती सपना त्रिपाठी को शामिल किया गया है।

Play sound