सीएम हेल्प लाईन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम रतलाम 92.25 वेटेज स्कोर प्राप्त कर बना प्रदेश में नम्बर-1

रतलाम 21 अगस्त । नगर निगम से संबंधित सीएम हेल्प लाईन पर नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के निराकरण में रतलाम नगर निगम को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के तहत नगर निगम रतलाम 876 षिकायतें निराकरण में संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 53.42 (50 प्रतिशत), 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 8.83 (10 प्रतिशत), निम्न गुणवत्ता से बंद षिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिषत), नोट अटेडेंट शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), मान्य/अमान्य शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिषत) तथा कुल वेटेज स्कोर 92.25 प्राप्त कर प्रदेश में नम्बर 1 बना।
सीएम हेल्प लाईन शिकायतों निराकरण में नगर निगम रतलाम को प्रदेष में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित कहा कि आगे भी इसी प्रकार कार्य कर रतलाम नगर निगम को प्रथम पायेदान पर बनायें रखें।

Play sound