जावरा (अभय सुराणा) । आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष श्री संजय चौधरी का जन्म दिवस आज उनके निवास पर सभी इष्ट मित्रों की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्री अभय सुराणा संजय चौधरी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी साथियों ने उनको शुभकामनाएं दी।