जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ,जावरा द्वारा स्वर्गीय श्री राजीवजी गांधी की जयंती श्री मुजीब कुरैशी महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रभारी मंदसौर _ नीमच जिला की गरिमामय उपस्थिति मे मनाई गई इस अवसर पर श्री कुरैशी ने स्वर्गीय श्री राजीव जी के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए औधोगिक क्रांति, एवम् आई. टी. क्रांति एवम् अनुकरणीय युवा विचार धारा पर अपने वयक्तव्य दिए। श्री गांधी देश के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं वर्तमान परिस्थितियों किस प्रकार
स्वर्गीय राजीव जी के विचारों को अपना कर राष्ट्र हित, समाज हित और पार्टी हित मे कार्य करना चाहिए आदि विचारों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री युसूफ कड़पा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा , श्री सुजानमल कोचट्टा, श्री हिम्मत सिंह श्रीमाल, श्री वरुण क्षोत्रिय, श्री महेन्द्र गंगवाल, श्री इब्राहिम जी मंसूरी, श्री अहमद भाई, पार्षद श्रीमती रशीदा अहमद, पार्षद इरफ़ान कुरैशी, श्री हीरालाल मेहता, पार्षद श्री सुलेमान सेठ, पार्षद श्री आसिफ जी कबाड़ी, पार्षद श्री मुस्तकीम मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि श्री शौकत भाई, पार्षद श्री कन्हैयालाल जी हाडा, पार्षद प्रतिनिधि श्री ईमरान खान जी , श्री मसूद परदेशी , सैयद अतहर अली, मनीष बैरागी, मनीष सोलंकी, अशोक सिसोदिया, अकरम मालिक, महेश शर्मा दानिश सिद्दीकी (राम_रहीम की जोड़ी) एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।