जावरा (अभय सुराणा) । सिविल अस्पताल जावरा के मीटिंग हॉल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रौनक कोचट्टा की अध्यक्षता में विश्व मच्छर दिवस मनाया गया, वर्कशॉप को सम्बोधित करते हुए डॉ कोचट्टा Bmo ने कहा कि हम सभी छोटे छोटे उपाय के जरिये मच्छर से अपना ओर परिवार का बचाव कर सकते है, लार्वा ओर मच्छरों को पनपने से रोके,साफ पानी से भरे कंटेनर,अंडरग्राउंड टैंक,टँकीया, बाल्टियां, कूलर,टुटे फूटे बर्तन आदि में भरे पानी मे पैदा होते है, इन्हें सप्ताह में एकबार खाली अवश्य करे,सोते समय मच्छर दानी का उपयोग करे,वर्कशॉप को मलेरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद सलीम मंसूरी ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम में बीपीएम रघुनन्दन पाटीदार,बीईई बसंतीलाल मईडा,शैलेन्द्र कुमार दवे, कलमसिंह वसुनिया आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे,संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया ।