अलिराजपुर | अलीराजपुर न्यायालय ने अवैध रूप से शराब बैचने के आरोपी को अर्थदंड से दंडित किया है। घटना दिनांक 3.05.2020 चांदपुर की है, थाना चांदपुर पुलिस को मुखबिर सुचना मिली कि चांदपुर में एक ढाबे में विकास उर्फ विकेशसिंह अवैध शराब बेच रहा। पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर आरोपी विकास को उक्त ढाबे पर अवैध शराब बेचते हुए पकडा। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी के कब्जे से शराब जप्त की गई तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं विचारण हेतु अभियोग पत्र अलीराजपुर न्यायालय मे पेश किया गया। विचारण न्यायालय ने आरोपी विकास उर्फ विकेश को 700 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त जानकारी सूचना अभियोजन अधिकारी के.एम. कनाश ने दी गई।