झाबुआ | महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत जिले में 17 हजार 590 राहत कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें 43 हजार 281 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के तहत झाबुआ में 3 हजार 718, मेघनगर में 2 हजार 329, पेटलावद में 3 हजार 383, रामा में 2 हजार 261, रानापुर में 3 हजार 121, और थांदला जनपद पंचायत क्षेत्र में 2 हजार 778, राहत कार्य चल रहे हैं। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने अवगत कराया की इन कार्यों में षनिवार को 84 हजार 345 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र में 8 हजार 671, मेघनगर में 12 हजार 981, पेटलावद में 24 हजार 642, रामा में 14 हजार 508, रानापुर में 4 हजार 837 तथा थांदला में 18 हजार 706 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद पंचायत को निर्देष दिये हैं कि वे अपने क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या बढाना सुनिष्चत करें।