
जावरा (अभय सुराणा ) । 20 दिन के बाद संथारा सीझा अंतिम डोल यात्रा प्रातः 10:30 बजे पटेल कॉलोनी पिपलोदा रोड जावरा से निकली अंतिम संस्कार शांतिवन चौपाटी पर उनके सांसारिक पुत्र श्री अनिल अरुण खेमसरा एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री इंदरमल टुकड़ियां साधुमार्गी जैन जवाहर श्री संघ के अध्यक्ष श्री अभय भंडारी तीस्तुति श्री संघ के अध्यक्ष श्री अशोक लुक्कड़ ने अग्नि संस्कार किया। श्रीमती लीला बाई जी खेमसरा धर्मपत्नी स्वर्गीय झमकलाल जी खेमसरा द्वारा 3 अगस्त को संसार की भावना को परित्याग कर जैन शास्त्रों में उल्लेखित सल्लेखना व्रत अंगीकार किया था कल 21 अगस्त को संध्या 7.51 पर जिनवाणी श्रवण करते हुये तीसरा मनोरथ पूर्ण कर मोक्ष लक्ष्य की ओर प्रयाण कर गए।
आपश्री के उत्कृष्ठ भावों की अनुमोदना करते हैं,आपकी भव्य आत्मा शीघ्र शाश्वत सुखों को प्राप्त करें,यही मंगल मनीषा शांतिवन में सुशील कोचट्टा, अभय सुराणा , प्रकाश मेहता, अनिल दसेड़ा, अभय भंडारी,सुरेंद्र पोखरना ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संचालन अजीत चतर ने किया इस अवसर पर सुशील चपरोद, राकेश मेहता ,सुभाष टुकड़ियां, फतेलाल जैन, संजय कर्णावत्त,संजय झामर,मोहनलाल पोखरना,संदीप रांका,महावीर छाजेड़ , राजेश भाचावत , संजय खेमसरा,पारस ओरा, अशोक नादेचा उपस्थित थे ।