रतलाम । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका ने बताया की जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के 14 वे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कल्पना ललवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ ली। रतलाम इकाई से प्रवीण नगीना लोढ़ा ने राष्ट्रीय सचिव की शपथ इंदौर के भंडारी रिसोर्ट कनाडिया रोड पर संपन्न हुई। शपथ विधि के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव विशिष्ट अतिथि सांसद शंकर लालवानी इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सभी के आतिथ्य में शपथ प्रदाता राष्ट्रीय फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता द्वारा शपथ संपन्न कराई गई।
रतलाम ग्रुप ने तिरंगे की एक विशेष पोशाक पहनकर राष्ट्रीय गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।प्रवीण नगीना लोढा को राष्ट्रीय सचिव शपथ लेने के पश्चात रतलाम ग्रुप के सदस्यों ने मोतियों की माला से उनका बहुमान किया ।
रतलाम से बीस संसदीय सदस्य शपथ संपन्न कराने इंदौर पहुंचे ।रतलाम ग्रुप अध्यक्ष अजय जी गोखरू निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कोठारी कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका अष्टापद रीजन प्रभारी जयवंत कोठारी निर्वतमान अध्यक्ष संजय मोदी पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोत रतलाम ग्रुप सचिव विपिन पुंगलिया निलेश पोरवाल काकडी वाला विनोद कोचर शेखर कटारिया मुकेश धाकड़ अरुण चोपड़ा अनिल बोहरा सुभाष सिंगावत मातृशक्ति नगीना लोढ़ा संगीता रांका संगीता कोठारी कविता काठेंड महिला सदस्याएं आदि ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।