मासक्षमण पूर्ण होने पर श्रीसंघ, नवयुवक मण्डल बहु मंडल की और से तपस्वी का बहुमान किया गया

रतलाम। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम के संघ अध्यक्ष सुरेश कटारिया एंव महामंत्री जयंतीलाल डाँगी ने बताया की इस वर्ष संघ में अब तक 5 मासक्षमण पूर्ण हो चुके है । आज श्रीमती चंचला गाँधी का मासक्षमण पूर्ण होने पर श्रीसंघ, नवयुवक मण्डल बहु मंडल की और से तपस्वी का बहुमान किया गया।
पर्वाधिराज पर्युषण पर्व दिनाँक 24 अगस्त से प्रारम्भ हो रहे है जिसके अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर आधारित प्रवचन माला का आयोजन होगा जिसमें वर्तमान युग में अहिंसा का महत्व, दान से जीवन सजाए, कर्म को शर्म नही, नारी शक्ति का परिचय, शील सरोवर में नहाए, भक्ति का पुष्प खिलाए, माँ है तीर्थ माँ है मंदिर, सरोवर छलके क्षमा का विषयों पर तप चक्रेश्वरी पूज्याश्री अरुणप्रभाजी मसा, शतावधानी गुरु कीर्ति जी मसा, मधुर गायिका गुरु निधि जी मसा और नवदीक्षिता अरुण कीर्ति जी मसा अपनी अमृतमय वाणी से फरमाएंगे। साथ ही अंतगढ़ सूत्र का वाचन भी किया जायेगा। प्रवचन प्रतिदिन प्रात: 08.30 से 10.30 नीमचौक स्थानक पर रहेंगे। महिलाओं का शाम प्रतिक्रमण नीमचौक स्थानक पर और पुरुषों का प्रतिक्रमण चौमुखीपुल स्थानक पर रहेगा।

Play sound