
रतलाम । रतलाम जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया गया। इसके लिए जिला पंचायत में समितियों के सभापति तथा सदस्यों का निर्वाचन बुधवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्यक्रम के सभापति अपर कलेक्टर श्री एम-एल- आर्य थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े भी उपस्थित थी।
स्थाई समितियों के गठन के तहत जिला पंचायत की कृषि समिति में सभापति श्रीमती लालाबाई शंभूलाल, कृषि समिति श्री डी.पी. धाकड, शिक्षा समिति श्री केशुराम निनामा , संचार तथा संकर्म समिति श्रीमती नंदी मईडा, सहकारिता एवं उद्योग समिति श्री महेन्द्रसिंह रिंगनोद , स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति श्रीमती उमा संतोष पालीवाल, वन समिति श्री वी.सी. शरद कुमार डोडियार तथा जैव विविधता प्रबंध समिति श्री राजेश भरावा शामिल है तथा सदस्यों के रूप में श्रीमती चम्पा चंदू मईडा, श्रीमती आरती पवन जाट, श्रीमती रानी विनय पितलिया, श्रीमती निर्मला गोपाल गुर्जर, श्री सत्यनारायण पाटीदार, श्री नाथुलाल गामड, श्रीमती लीला मुनिया, श्रीमती रुक्मणीबाई रमेश मालवीय शामिल है।