रतलाम । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री चारभुजा पैदल यात्रा संघ एवं माहेश्वरी परिवार के सानिध्य में श्री रामोला मंदिर माहेश्वरी समाज रामगढ़ से सुबह 6:00 बजे यह यात्रा का श्रीगणेश किया गया। नगर के अलग-अलग मंदिरों में देव दर्शन कर यह यात्रा श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में पहुंची यह यात्रा दिनांक 24 तारीख से प्रारंभ होकर अगले माह की 6 तारीख मंगलवार को भादवा सुदी एकादशी को श्री चारभुजा नाथ राजस्थान में पहुंचेगी। इस यात्रा में श्री कालिका माता प्रांगण पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत वाघेला गोसेवा जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला,बाबूलाल जी सिसोदिया, रामचंद्र जी भाटी,सत्यनारायण जी सोनी व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया । पैदल यात्रा संघ के प्रमुख श्री रामचंद्र जी मूंदड़ा ने बताया कि प्रभु की कृपा से यह यात्रा 37 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है अबकी बार भी इस यात्रा में लगभग 600 से अधिक यात्री इसमें सम्मिलित हो रहे हैं इस यात्रा अवधि में रास्ते में सभी जगह नाश्ता ,भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा में प्रमुख रूप से जो 15 वर्षों से अधिक इस यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से कृष्ण लाल जी सोडाणी, श्री रामचंद्र जी मूंदड़ा, श्री मोहन जी तोषनीवाल ,हेमंत जी चोमा, नरेंद्र जी शुक्ला ,प्रहलाद जी लड्डा ,शरद जी गगरानी, मनोहर जी मूंदड़ा, गोपाल जी मुंदड़ा ,इंदर सिंह सोलंकी, कपिल जी भराड़िया, सत्यनारायण सोनी, अनिल जी व्यास व अन्य यात्री इस पैदल यात्रा में प्रमुख रूप से श्री कालिका माता प्रांगण में यात्रा के लिए उपस्थित थे।