रतलाम 24 अगस्त । निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत द्वारा वार्ड क्रमांक 35 का प्रात: पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था जायजा लेकर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने के निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने वार्ड क्रमांक 35 के कचरा संग्रहण वाहन का अवलोकन कर कचरा संग्रहण वाहन के साथ पैदल चलकर कचरा संग्रहण कार्य का अवलोकन किया तथा नागरिकों से कचरा संग्रहण वाहन वार्ड में आने की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने नागरिकों से कहा कि स्वच्छता हेतु आपके सहयोग आवश्यक है इस हेतु अपने घरो व दुकानों में ही कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में पृथक-पृथक डालें।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने निर्देशित किया कि सड़क सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को बोरे में भरा जाकर कचरा संग्रहण वाहन में डाला जाये ताकि कचरा इधर-उधर ना फैले व कचरा स्थान ना बनें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री विनय सिंह चौहान, वार्ड दरोगा आदि उपस्थित थे।