पर्यूषण पर्व की धुमधाम से शुरूआत

रतलाम । कस्तुरबा नगर जैन मंदिर में पर्वाधिराज पर्युषण की धुमधाम से शुरूआत हुई । समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में धर्मावंलंबियों का दर्शन वंदन और पूजन के लिए तांता लगा रहा ।
मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई । रात्री में प्रभु नेमीनाथ की आरती हर्षोल्लास के साथ की गई । प्रभु नेमीनाथ की आकर्षक अंगरचना की गई । जिसका लाभ कनकमल जैन परिवार के द्वारा लिया गया । मण्डल अध्यक्ष बाबुलालजी सियाल ने सभी साधार्मियों को अधिक से संख्या में मंदिर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का आव्हान किया है ।

Play sound