सद्भावना संसद में पत्रकार श्री जोशी ने कहा- भाईचारा बनाने में सरकार की मदद करें

रतलाम । देश में वर्तमान में जो माहौल चल रहा है उससे सामाजिक समरसता और साम्प्रदायिक माहौल बिगड़़ रहा है। इसके पीछे जहां निहित स्वार्थी तत्व जिम्मेदार है, वहीं राजनैतिक लाभ की दृष्टि से किए जा रहे प्रयास भी जिम्मेदार है। मीडिया को चाहिए कि वह साम्प्रदायिक ताने-बाने को मजबूत करें, सामाजिक समरसता कायम कर परस्पर सहयोग और सद्भाव का माहौल तैयार करने में सरकार की मदद करें,ताकि समाज का हर वर्ग शांति, सुरक्षा और सद्भाव के माहौल में स्वयं की प्रगति के साथ देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
यह बात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने जमीअतुल उलमा ए हिंद के तत्वावधान में सद्भावना संसद जिला रतलाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक सुत्र में बांधे रखने की दृष्टि से मेल-मिलाप संस्था की स्थापना भी की थी, जिससे अच्छे परिणाम आए थे। आज समाज के सभी वर्गों में परस्पर विश्वास की भावना कामय रखना जरूरी है।
वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय ने कहा कि कोई भी धर्म या समाज किसी का अहित नहीं चाहता और ना ही ऐसा कोई संदेश देता है जिससे विषमता की खाई उत्पन्न हो। महंगाई और बेरोजगारी भी विषमता का एक कारण है, जिसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।
कार्यक्रम को पूर्व पार्षद एवं एडवोकेट विजय स्टीफन, मुबारिक खान, कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, मांगीलाल जैन, समाजसेवी मनोज चावरे, पार्षद वहीद शैरानी सहित अनेक समाजसेवियों ने संबोधित किया।
जमीतुल उलमा ए हिंद के जिला अध्यक्ष शाहिद खान एडवोकेट ने कहा कि देश में भाईचार बना रहेे इसलिए प्रदेश में 28 अगस्त को सद्भावना संसद का आयोजन सभी जिलों किया । कार्यक्रम का संचालन अफजल हुसैन नेताजी ने किया तथा आभार निजामी राही ने माना। कार्यक्रम में काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष यूनुस खान ने दी।