सोमेश पालीवाल भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

रतलाम | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला ने रतलाम के युवा नेता सोमेश पालीवाल को आईटी विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है | इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिह लुनेरा एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताया है | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी |

Play sound