

जावरा (अभय सुराणा)। श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जावरा के तत्वाधान में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत श्रीसंघ के मंत्री श्री मदनसिंह चोरडिया की पुत्र वधु श्रीमती चंद्रकांता दीपक कुमार चोरडिया ने 17 उपवास की तपस्या सानंद सम्पन्न करी। तपस्वी का वरघोड़ा पिपली बाजार जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर जैन दादावाड़ी पहुचा वंहा पर श्रीसंघ द्वारा तपस्वी का बहुमान समारोह किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। मंगल गीत प्रमीला धाड़ीवाल ने गया। सभा को श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, वरिष्ठ सेवा समिति से आनंदीलाल संघवी, युवा संघ सेअर्पित चत्तर, आदि ने संबोधित कर तपस्वी के तप की अनुमोदना की। श्री संघ द्वारा दिये गए सम्मान पत्र का वांचन उपाध्यक्ष अभय चोपड़ा ने किया पश्चात संघ द्वारा शाल, श्रीफल, माला से तपस्वी का बहुमान कर सम्मान पत्र भेंट किया। श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट, श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा, त्रिस्तुतिक जैन युवा संघ जावरा, जैन रत्न ज्ञानचंद्र जी चोपड़ा परिवार, महेंद्र कुमार ओरा परिवार आदि ने तपस्वी का बहुमान किया। स्वामीवात्सल्य का लाभ लेने पर लाभार्थी श्री मदनसिंह चोरडिया का बहुमान भी श्रीसंघ जावरा एवं चोपड़ा परिवार द्वारा किया गया।आभार श्रीसंघ सहमंत्री राजेश वरमेचा ने माना, संचालन विशाल ओरा द्वारा किया गया तत्पश्चात सम्पूर्ण श्रीसंघ एवँ आमंत्रित महानुभाव का स्वामीवात्सल्य हुआ।