विकासखंड स्तरीय बाल रंग महोत्सव 2022 में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रतलाम । शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकास खण्ड स्तरीय बाल रंग समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के संयोजक प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने बताया कि बाल रंग महोत्सव का उद्देश्य विद्यालयीन छात्र- छात्राओं में सृजनात्मकता को नए आयाम उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को विकसित किए जाने के उद्देश्य से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर इस समारोह का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को लोक संस्कृति एवं लोक विधा को समझने का अवसर प्राप्त हो सके।
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम कि नोडल अधिकारी श्रीमती स्नेहलता भदौरिया ने बताया कि विद्यालयों द्वारा साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृत तथा योग के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1, जवाहर उमावि रतलाम, सीएम राइस रतलाम, हाईस्कूल सेमलिया, नवीन कन्या उमावि रतलाम आदि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला स्तर के लिए चयनित उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्रा इस प्रकार रहे- निबंध लेखन में कुमारी शिवानी खरवड, काव्य पाठ में मनीष जगदेव, सुलेख प्रतियोगिता में कृष्णा पांचाल, सुगम संगीत में मयंक परमार, वादन प्रतियोगिता में हेमंत पाटीदार, लोकगीत में मनीष, मयंक, हेमंत एवं ग्रुप लोक नृत्य में दर्शना डाबी, स्नेहा चौहान एवं ग्रुप, वेद पाठ में प्रगति देराश्री, संस्कृत भाषण ऋषभ कटारिया, संस्कृत निबंध लेखन में शिवानी खरवड, योग प्रतियोगिता में जीवन अमराजी का चयन हुआ। शासकीय उमावि क्रमांक 1 से वाद विवाद में पक्ष में आदेश परमार विपक्ष में नमन सरवन, तात्कालिक भाषण में आदेश परमार एवं शासकीय जवाहर उमावि रतलाम से प्रश्न मंच में फैजान और अनस का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा शर्मा, श्री दिलीप करमैया, श्रीमती उषा पचौरी, श्री विश्वास पांडे ने अहम भूमिका निभाई। संचालन नोडल अधिकारी श्रीमती स्नेहलता भदौरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार कदम, श्री हरीशचंद्र रत्नावत, श्री आर.सी. पांचाल, श्री मनोज मूणत, श्री शरद कुमार शर्मा, श्रीमती माया मौर्य, श्रीमती मंजूलता गुप्ता, श्री अनिल शर्मा, डॉ. ललित मेहता, रीना कोठारी, श्रीमती प्रमिला शर्मा, श्रीमती ऐश्वर्या दुबे, श्रीमती मणि तोमर, स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। आभार श्रीमती अंकिता पाल द्वारा व्यक्त किया गया।

Play sound