17 सितंबर को वृहद स्तर पर रक्तदान दिवस का आयोजन


रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 17 सितम्बर को रतलाम में आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर पर स्वयंसेवी संस्थाओ एवं रक्तदाता संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री सूयवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के मुख्य घटक के रूप में 17 सितंबर को व्यापक पैमाने पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण किया जाएगा। बैठक में श्री अभिनव बरमेचा ने बताया कि रोटरी क्लब हॉल रतलाम, बिरमावल, जावरा एवं रावटी में शिविर आयोजित कर लगभग 500 से अधिक लोगों से रक्त संग्रहण किया जाएगा। श्री दिलीप भंसाली ने लगभग 150, लायंस क्लब की श्रीमती संतोष जोशी ने लगभग 150, जनअभियान परिषद के श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने लगभग 100, बडावदा समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि ने लगभग 100 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान करने की जानकारी दी गई।
समाजसेवी श्री गोविंद काकानी ने बताया कि जिले में थेलेसीमिया एवं सिकल सेल अनीमिया से संबंधित बच्चों के लिए रक्त की आवश्यकता बनी रहती है। उन्होने रक्तदान कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय करने की बात रखी। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि जिले में रक्तदान के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सी. पी. राठौर ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 50 किलो या अधिक हो, रक्तदान कर सकते हैं, रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है।
सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने अनुरोध किया है कि रक्तदान माह के दौरान अधिक से अधिक संख्या में आमजन उपस्थित होकर रक्तदान कर सकते हैं। इस संबंध में इच्छुक लोग अपना पंजीयन एवं संकल्प आरोग्य सेतु एप / ई – रक्तकोष पोर्टल पर करवा सकते हैं । इसके अतिरिक्त जिला ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय, मानव सेवा समिति ब्ल्ड बैंक पर संपर्क किया जा सकता है। अखिल भारतीय तेरापंथी युवा संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों का सम्मान किया गया । बैठक के दौरान प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील, डीएचओ डॉ. जी. आर. गौड, डीएमओ डॉ. प्रमोद प्रजापति, डीपीएम डॉ. अजहर अली, आर्टस एंड साईंस कॉलेज से श्री मौर्य, श्री नीरज बरमेंचा, श्री सिद्धार्थ गांधी, श्री अभिनव बरमेचा, श्री पियूष दख, श्री पुनीत भंडारी, श्री हर्षवर्धन मूणत, श्री प्रवीण कोठारी, श्री निपुण कोठारी, श्री रवि दख एवं जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।