प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम । जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया 11 सितम्बर को रतलाम जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री भदौरिया का 11 सितम्बर को प्रातः 7.00 बजे सर्किट हाउस पर आगमन होगा। श्री भदौरिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सम्बन्ध में प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी।
वे प्रातः 11.00 बजे रतलाम से कालूखेडा के लिए प्रस्थित होंगे। श्री भदौरिया दोपहर 11.35 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा में स्व. श्री महेन्द्रसिंह कालूखेडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 11.50 बजे ग्राम पंचायत भवन कालूखेडा में स्व. श्री महेन्द्रसिंह कालूखेडा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करेंगे। दोपहर 12.25 बजे बस स्टैण्ड कालूखेडा पर स्व. श्री महेन्द्रसिंह कालूखेडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.45 बजे कालूखेडा से रानीगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.00 बजे रानीगांव ग्राम पंचायत परिसर में स्व. श्री महेन्द्रसिंह कालूखेडा उद्यान का भूमिपूजन करेंगे। श्री भदौरिया दोपहर 2.00 बजे रानीगांव से कालूखेडा के लिए प्रस्थित होंगे। दोपहर 2.15 बजे कालूखेडा आएंगे। दोपहर 3.00 बजे कालूखेडा से सैलाना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नगर परिषद् चुनाव से संबंधित बैठक में भाग लेगे तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। वे सायं 5.30 बजे सैलाना से रतलाम के लिए प्रस्थान कर सायं 6.00 बजे रतलाम आएंगे तथा इसी दिन 6.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Play sound