वाघेला को समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष में भोज करवाया

रतलाम । पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का पर्व पितृपक्ष की प्रथम श्राद्ध दिवस पूर्णिमा के अवसर पर वाघेला गो सेवा जीव दया समिति द्वारा पुर्व मिशन हॉस्पिटल- गुमशुदा बच्चों का केंद्र व पोलो ग्राउंड स्थित जन चेतना मन्द बुद्धि विद्यालय के वे बच्चे जो सुन नहीं सकते बोल नहीं सकते उन सभी स्कूल के बच्चों को आज श्राद्ध पक्ष का भोजन कराया गया। इस कार्य को बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रुप से श्रृंगेरी मठ के महंत वह वर्तमान में रतलाम में दंडी स्वामी मठ के श्री आत्मानंद जी सरस्वती पधारे थे। आज के आयोजन में ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला ,बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, रामबाबू यादव, डॉ. हर्षित राठौड़, चंद्रकांत व्यास, श्रीमती प्रियंका राठौर, प्रियांशी राठौर उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं इस पुनीत कार्य में दी गई ।

Play sound