
रतलाम । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (मेन) द्वारा बासठ सदस्य दल द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय भावना के साथ धार्मिक यात्रा निकली अमृतसर मे आचार्य भगवंत श्री घोर तपस्वी, उग्रविहार ,अभिग्रह धारी डॉक्टर श्री राजेश मुनि जी एवम राजेन्द्र मुनि जी महाराज साहब 2000 वे अभीग्रह व अहिंसा यात्रा में शामिल होकर प्रवचन का लाभ लेकर स्वर्ण मंदिर मे गुरु ग्रंथ साहब के दरबार मे माथा टेक कर जलियावाला बाग मे हजारो शहीदों द्वारा राष्ट्र के लिए कुर्बानी को याद करते हुए वाघा बॉर्डर पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की बेटी प्रियांशी कोठारी व महिलाओं को बॉर्डर के प्रांगण में सेना के अधिकारियों ने सबसे पहले तिरंगा मार्च करने का अवसर प्रदान किया जो ग्रुप परिवार के लिए गौरव का विषय है । भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ राष्ट्रीय गीत पर गगन गुंजायमान हुआ राष्ट्र के प्रती अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने मे ग्रुप दंपत्ति सदस्यों को खूब आनंद आया । वहा से शिवखोड़ी के दर्शन कर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार मे जाकर दिव्य दर्शन व पुजन कर पुण्य कमाने का ग्रुप परिवार को अवसर प्राप्त हुआ। यात्रा के अंतिम पड़ाव में ग्रुप के यात्रियों द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई ।उसमे यात्रा के मार्गदर्शक राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका, वरिष्ठ सदस्य अरुण चोपड़ा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोद, शेखर कटारिया, अनिल बोहरा, सुनील लुनिया सभी वरिष्ठ के मार्गदर्शन में सफल यात्रा के लिए यात्रा संयोजक ग्रुप अध्यक्ष अजय गोखरू वं सचिव निलेश पोरवाल काकडी वाला व विपिन पुंगलिया के सफल यात्रा के संयोजन पर साल श्रीफल से सम्मानित किया । यह जानकारी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश धाकड़ आभार प्रचार सचिव गणतंत्र मेहता ने माना।