
रतलाम । माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर पर सात दिवसीय भागवत जी कथा का समापन धूमधाम व उत्साह पूर्वक हुआ । कार्यक्रम के अंतर्गत समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, उपाध्यक्ष डॉ बी.एल. तापड़िया, द्वारका दास भंसाली ने भागवत वक्ता श्री गोपाल जी व्यास का सम्मान किया व पूरे भागवत सप्ताह में सात दिन का उपवास करने वाली श्रीमती जया गगरानी का शाल श्री फल से सम्मान मधु बाहेती,स्नेहलता भंसाली, साधना तापड़िया द्वारा किया गया ।इस अवसर पर पंकज- जया गगरानी द्वारा प्रकाशित भक्ति दर्पण भजन की पुस्तक का विमोचन भी समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।आरती व प्रसादी के पश्चात भागवतजी की शोभा यात्रा भी निकाली गयीं।
कार्यक्रम में माधव काकानी ,कैलाश मालपानी, दिनेश लड्ढा,महेश भंसाली भूपेंद्र चिचानी,प्रह्लाद लड्ढा, विजय असावा ,अशोक जागेटिया सुनील लाठी आदि बहुत संख्या में समाजजन व महिलाये उपस्थित रही।कार्यक्रम संचालन नरेंद्र बाहेती ने किया ।