
जावरा (अभय सुराणा)। परम पूज्य मालव केशरी श्री हितेशचंद्र विजय जी म.सा. के 52 वे अवतरण दिवस के अवसर पर श्री राजेन्द्र श्रमण विद्यापीठ एवं गुरु श्री जयप्रभ विजय जी भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा अन्न क्षेत्र जावरा में गरीब एवं अहसाय को भोजन करवाया गया एवं गौशाला में गायो को चारा ग्रहण कराया गया । गुरुदेव के जन्मदिवस पर गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गयी। इस शुभ अवसर पर अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।