श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज कुलदेवी महालक्ष्मी जन्मोत्सव 17 सितंबर को मनाएगा

  • आकर्षक झांकी एवं बैंड बाजों के साथ चल समारोह निकलेगा.
  • समिति की बैठक में निर्णय भी लिए

तलाम । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी कुलदेवी जन्मोत्सव 17 सितंबर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा समिति की बैठक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुई । समिति सचिव अविनाश व्यास ने बताया कि कोरोना के पश्चात यह प्रथम अवसर है जब 2 वर्षों के पश्चात समाज आकर्षक झांकी एवं बैंड बाजों के साथ शहर में स्थित चारों महालक्ष्मी मंदिर माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर, पैलेस रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर, मठ स्थित कालेज रोड महालक्ष्मी मंदिर, श्रीमालीवास स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर समाज जन चल समारोह के साथ जाकर माता रानी की पूजा अर्चना कर समाजजन आशीर्वाद लेंगे , तथा रात्रि 12:00 बजे श्री श्रीमाली ब्राह्मण धर्मशाला में मां लक्ष्मी की महाआरती जन्मोत्सव के साथ की जाएगी तथा प्रसादी वितरित की जाएगी। एक अन्य जानकारी में आपने बताया कि समिति ने यह निर्णय लिया गया है कि सभी प्रकार के उद्यापन हेतु समाजजनों को निशुल्क धर्मशाला दी जाएगी। एक से अधिक उद्यापन होने पर सामूहिक उद्यापन किया जावेगा । यह भी निर्णय लिया गया की समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने कक्षा पहली से 12वीं की परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हो उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा स्वर्गीय दिनेश जी दशो त्तर की स्मृति में छात्रवृत्ति फंड से समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जावेगी। समिति के कोषाध्यक्ष चेतन व्यास ने बताया कि समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि समिति के बचत खाते से पांच लाख की फिक्स डिपाजिट की जाए जिस पर सभी ने सहमति दी है। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी महिला मंडल द्वारा महालक्ष्मी जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर चुनरी यात्रा श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज धर्मशाला से चारों महालक्ष्मी पर जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेगी। बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष प्रकाश व्यास सचिव अविनाश व्यास कोषाध्यक्ष चेतन व्यास सदस्य उपेंद्र ओझा, मयंक दवे , विभोर कोटिया, श्रीमती अरुणेश भूपेंद्र व्यास ने सभी कार्यक्रमों में समाजजनों की उपस्थिति हेतु अपील की है।

Play sound