रतलाम । म.प्र. पर्यटन द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् के माध्यम से म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता प्रदेश के बच्चों में प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल थे। अध्यक्षता एडीएम श्री एम.एल. आर्य ने की। विशिष्ठ अतिथि म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की श्रीमती रानी ठाकुर थी। अतिथियों का स्वागत डीएटीसीसी सचिव श्री अरुण कुमार पाठक तथा प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 94 विद्यालयों के 282 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन एवं मेहनत करने की आवश्यकता होती है। आप मेहनत लगन से कहेंगे तो निश्चित ही अच्छे परिणाम आएंगे। एडीएम श्री आर्य ने विद्यार्थियों से पढाई के दौरान प्राप्त किए गए ज्ञान को याद रखने को कहा। आपने कहा कि ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, आपको जीवन में नई ऊंचाईयां दिलवाने में सहायक होता है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम में प्रथम अग्रवाल उ.मा.वि., द्वितीय शा. उत्कृष्ट विद्यालय तथा तृतीय सीएम राईस उ.मा.वि. रतलाम रहे। उपविजेता टीम में प्रथम जावरा पब्लिक उ.मा.वि. जावरा, द्वितीय सीएम राईस उ.मा.वि. जावरा तथा तृतीय सेंट जोसफ कान्वेंट रतलाम रहे। विजेता तथा उपविजेता टीमों (18 विद्यार्थियों) में से जिले की टाप तीन विजयी टीम को म.प्र. राज्य पर्यन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि तथा 3 दिन तथा शेष 3 उपविजेता टीमों को 1 रात्रि दो दिन ठहरने हेतु कूपन, प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान किए गए। शेष सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
मल्टी मीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डा. ललित मेहता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में श्री भंवरलाल सिलावट, श्री विजय शर्मा, व्याख्याता डा. पूर्णिमा शर्मा, श्री सुनील कदम, श्री आर.सी. पांचाल, श्री शरद शर्मा, श्रीमती माया मौर्य, श्री मनोज मूणत, श्रीमती स्नेहलता भदौरिया, श्रीमती रानी कोठारी, श्री अनिल शर्मा, श्री मुन्नेश बघेल, श्री सुरेश राठौड, स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा।