
रतलाम। विद्युत कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी एवं खुली लूट -खसोट करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में एक ज्ञापन अधीक्षण यंत्री को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई विद्युत कंपनी द्वारा विद्युत बिलों का वितरण बंद कर दिया गया है वही बिल की व्यवस्था की गई है वह त्रुटिपूर्ण और न्याय संगत नहीं है । गरीब व कम पढ़े-लिखे उपभोक्ताओं के साथ खुला शोषण किया जा रहा है । पुनः बिल वितरण की प्रणाली चालू की जाए! इलेक्ट्रॉनिक मीटर अनाप-शनाप गति से चल रहे हैं, खपत से ज्यादा रीडिंग आ रही है जिससे गरीब उपभोक्ताओं पर डबल मार पड़ रही है। साथ ही मांग की गई ।
एक ही परिवार में यदि कोई नया मीटर की मांग करता है कंपनी द्वारा मीटर लगाने में आनाकानी की जा रही है। वह नए नए नियम बताए जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं । जल वितरण के समय विद्युत प्रवाह सुनिश्चित रूप से रखा जाए इस बात की व्यवस्था की जाए।
इसी प्रकार अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, साथ ही चेतावनी दी गई सात दिवस के भीतर यदि संतोषप्रद कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जन सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, रजनीकांत ब्यास,मनसूर अली पटौदी, शांतिलाल मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ,कमरुद्दीन कछवाया, विजय सिंह चौहान, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, शैलेंद्र सिंह अठाना,जोयब आरिफ, आयुष सिंह राठौर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुशत, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, हितेश पेमाल ,महामंत्री फैयाज मंसूरी,महिला कांग्रेस कुसुम चाहर, पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी, कविता महावर, मनीषा व्यास, नीलोफर खान, रामचंद्र धाकड़ , प्रभु राठौड़, श्रीमती विद्या शर्मा ,विजय उपाध्याय, कपिल मजावदिया, अमिताभ शर्मा ,हरविंदर सिंह नांद्रा ,अशरफ बेलिम, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित, देवेंद्र गुर्जर एडवोकेट, रोहित शर्मा, प्रदीप राठौड़ ,युसूफ शाह ,सुरेश राठौड़, रोहित मीणा, सुमित यादव ,रमेश शर्मा, नारायण पंड्या,इकरार चौधरी, एक्का बेलूत, वीरपाल सिंह, सुनील मिश्रा ,मनोज खोईवाल, भुरू भाई, गजेंद्र चाहर शाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।