स्वामी श्री स्वरूपानंद जी सरस्वती को आज शाम को पुष्पाजंली अर्पित की जावेगी

रतलाम । द्वारका शारदा पीठ व ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज रविवार को दोपहर में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित गंगा आश्रम में ब्रह्मलीन हो गए। उनकी दिव्य आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने हेतु सनातन धर्म सभा रतलाम द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर मंगलवार को शाम 8.00 बजे माणक चौक स्थित गोपाल जी का बड़ा मंदिर प्रांगण में पुष्पाजंलि अर्पित करने हेतु सभा का आयोजन किया जा रहा है । सनातन धर्म सभा रतलाम अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य एवं सचिव नवनीत सोनी ने सनातन धर्मावलंबी जनता से माणक चौक गोपाल जी का मंदिर में पुष्पाजंली सभा में सम्मिलित होने हेतु एकत्रित होकर स्वामीजी को पुष्पांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है ।

Play sound