‘मेरे सपनों का भारत-सेवा’ विषय पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि सागोद रोड पर होगा आयोजन
रतलाम 25 सितंबर । डीईओ सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत-सेवा’’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड रतलाम में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप होंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 1-1 चयनित प्रतिभागी अपनी चित्रकला के माध्यम से अपने “सपनों का भारत” प्रदर्शित करेंगे। भाषण प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक विकासखंड से 2-2 चयनित ओजस्वी प्रतिभागी अपने विचारों की अभिव्यक्ति देंगे।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम 5 चयनित विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।