पितृपक्ष पर कौओं के लिए विशेष भोजन व्यवस्था, 5000 घरों से जुटेगा भोग

वाघेला गो सेवा जीव दया समिति की पहल: गाय की रोटी वाहन पर रखा जाएगा अलग डिब्बा, शहर में जहां कौवों की संख्या अधिक वहां कराया जाएगा भोजन

रतलाम। पितृपक्ष के अवसर पर सनातनी परंपरा के निर्वहन हेतु वाघेला गो सेवा जीव दया समिति द्वारा इस वर्ष भी नगर में कौवों को भोजन कराने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह अभियान चलाया जाएगा।
मान्यता है कि पितृपक्ष में कौवे को भोजन कराने से किया गया भजन-भोग सीधे हमारे पितरों को प्राप्त होता है। इसी परंपरा को सुचारू रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से समिति ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि नगर में वर्तमान में गाय की रोटी एकत्रित करने के लिए जो वाहन चल रहे हैं, उन वाहनों पर इस बार एक विशेष डिब्बा रखा जाएगा। इस डिब्बे में पितृपक्ष के पूरे श्राद पक्ष तक लगभग 5000 घरों से कौवों के लिए भोजन एकत्रित किया जाएगा। एकत्रित भोजन को नगर के उन स्थानों पर खिलाया जाएगा, जहां कौवों की संख्या अधिक है, ताकि अधिक से अधिक कौवे इस भोग को ग्रहण कर सकें। वाघेला ने नगर के उन सभी परिवारों से अपील की है जो इस सेवा वाहन से जुड़े हैं, वे इस व्यवस्था का लाभ लें और पितृपक्ष में कौवों के लिए रोटी व भोजन अलग से निकालकर विशेष डिब्बे में डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *