मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण

रतलाम 25 सितम्बर । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत 25 सितम्बर शुक्रवार को वार्ड 11 से 16 के लिये झोन क्रमांक 5 कस्तुरबा नगर पानी की टंकी परिसर में आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
शिविर में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए शिविर में पेंशन के 6 स्वीकृति पत्र, पीएम स्वनिधी के 6 स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। 2 सफाई की शिकायतों का तत्काल निरीकरण किया गया। 1 लीज पट्टा संबंधित आवेदन जिसके लिए संबंधित एआरआई को परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। आयोजित शिविर में एसडीएम रतलाम शहर तरूण जैन, उपायुक्त सचिन सिटोले सहित नगर निगम तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *