पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय

दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती

रतलाम 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को उत्साह एवं उल्लास से मनी। दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने “पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे”के नारे लगाए। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ता दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाए। वे अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, भाजपा की सरकारें आज उन्ही के आदर्शों पर चल रही है।
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले दीनदयाल उद्यान मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार के साथ माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम मे पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है, जो अंत्योदय का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा जन-जन तक शासन की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचा रही है। जिसमें सभी कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के विचारों का अनुसरण ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा एव क्षेत्रीय पार्षद संगीता सोनी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम मे बलवंत भाटी, निलेश बाफना, संदीप यादव, सुदीप पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, मंसूर जमादार, गोपाल शर्मा, प्रो.ईमरान, सुशील सिलावट, नीलेश राव, करनधीर्य बड़गोत्या, गोपाल राठी सीमा अग्रवाल आदि सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *