राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कारों में उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय प्रयोग के लिए रतलाम मंडल के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री मनोज छावड़ा एवं स्टेशन प्रबंधक, रतलाम श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव का पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय, चर्चगेट, मुंबई द्वारा राजभाषा पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान कार्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा समापन कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा वर्ष 2025- 26 के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी वर्ग में श्री मनोज छावड़ा तथा कर्मचारी वर्ग में श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय, चर्चगेट, मुंबई की ओर से आयोजित विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में भी मंडल के कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुश्री पूर्वा कोठारी, कार्यालय अधीक्षक ने वॉक प्रतियोगिता, श्री जनार्दन कुमार, गोपनीय सहायक ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा श्री कुमार राजीव रंजन सिन्हा, गोपनीय सहायक ने हिंदी टिप्पणी प्रतियोगिता में प्रधान कार्यालय, मुंबई स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए।
इन सभी प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कारों का आयोजन/पुरस्कार वितरण राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा रेलकर्मियों को अपने दैनिक शासकीय कार्य में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। रतलाम मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना मंडल के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *