मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर 26 सितंबर को मंडी परिसर सैलाना में

रतलाम 25 सितंबर । सैलाना एसडीएम श्री सुनील जायसवाल द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन 26 सितंबर शनिवार को प्रातः 11 बजे मंडी परिसर, सैलाना में किया जाएगा।
शिविर में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को मौके पर सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
शिविर में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद का आयोजन किया जाएगा। आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन लेकर शिविर में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे।
शिविर के पश्चात जिला अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं, विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण भी किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की प्रगति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *