

रतलाम । प्राची सेवा संस्थान एवम आरोहण फाइनेंस समूह मथूरा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । ग्राम बोदीना में उक्त संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें ग्राम बोदिना के प्रथम नागरिक के रूप में श्री रमेश चंद्र परिहार सरपंच सहायक सचिव धर्मेंद्र प्रजापत कैलाश नारायण भाटी शिक्षक विक्रम बैरागी मुकेश आनंदीलाल पाटीदार पीर चंद्र पाटीदार महेश पाटीदार राहुल पाटीदार नानालाल जी शांतिलाल जी गांव के लगभग 150बंधु उपस्थित रहे सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करके निशुल्क दवाई वितरण की गई है । प्राची सेवा संस्थान के प्रवीण सिंह जी डॉक्टर भानवीर सिंह जी संदीप जी शर्मा शैलेंद्र जी दुबे द्वारा नागरिकों की जांच की गई और मरीजो कोदवाई वितरण की गई ।