संत, महापुरुष व साध्वी की संगत में रह उनके उपदेश व शिक्षाओं को अंगीकार करने से जीवन का कल्याण हो जाता है -मनोज कुमार डांगी

गंगरार ।” संत, महापुरुष व साध्वी की संगत में रह उनके उपदेश व शिक्षाओं को अंगीकार करने से जीवन का कल्याण हो जाता है।”उक्त विचार जय मेवाड़ युवक संघ अहमदाबाद, जैन कांफ्रेंस विहार धाम योजना गुजरात एवं अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के अध्यक्ष प्रवासी अहमदाबाद एवम मूल निवासी गंगरार मनोज कुमार डांगी ने रविवार को दो दिवसीय मेवाड़ अंचल के “गुरु गुरूणी दर्शन यात्रा”के तहत साध्वी पारस कंवर जी महाराज साहब एवं साध्वी सुप्रभा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने बाबत चार बसों में आए लगभग दौसो श्रावक श्राविकाओ के श्री संघ अहमदाबाद का नेतृत्व कर सारणेश्वर महादेव पहुंचने पर स्थानीय श्री संघ गंगरार के अध्यक्ष व समाजसेवी कोमल सिंह मोदी एवं जैन समाज जनों द्वारा स्वागत कर बैंड़ बाजों की स्वरलहरियों व जयकारो के साथ गंगरार गांव में निकाली शोभायात्रा के बाद समतावाटिका में स्थानीय श्री संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। मुख्य अतिथि मनोज डांगी ने कहा कि कर्मभूमि भले ही अहमदाबाद गुजरात है लेकिन मेरी मातृभूमि गंगरार है, अतएव हमें मातृभूमि के ऋण का सदैव ध्यान रखते हुए उसके प्रति सम्मान व प्रतिबद्धता व्यक्त कर धार्मिक एवम सामाजिक सरोकारों के रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि डांगी ने 24 साल बाद हो रहे जैन समाज अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी व जैन समाज जनों के तत्वावधान मे चल रहें चातुर्मास की व्यवस्थाओं, समाजनों द्वारा मिले प्रेम व सम्मान को प्रशंसनीय बता साध्वी जी पारस कवर एवम साध्वी सुप्रभा जी से मिले आशीर्वाद से वे स्वयं तथा अहमदाबाद से आए समस्त श्रावक श्राविकाएं अभिभूत हो सौभाग्यशाली है। मुख्य अतिथि मनोज डांगी ने रेलवे स्टेशन उपनगर स्थित स्थानक भवन के नव निर्माण में योगदान बाबत तीन लाख इकावन हजार रूपये तथा गंगरार गांव के जैन स्थानक के नवनिर्माण के लिए पांच लाख रूपये देने की घोषणा की । जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद एंव मुख्य अतिथि मनोज डांगी ने इस अवसर पर श्री संघ को इक्कीस ,इक्कीश हजार रूपए की राशि भी भेंट की । इधर अहमदाबाद से आए श्री संघ के श्रावक श्राविकाओं तथा स्थानीय जैन समाज जनों ने शोभा यात्रा के बाद वर्धमान स्थानक में साध्वी पारस कवर एवं साध्वी सुप्रभा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिये। वर्धमान स्थानक भवन में हुई धर्मसभा में अपने प्रवचन में साध्वी सुप्रभा ने कहा कि, आशाओं के संचार से ही मानव विकास कर सकता है अतः जीवन में हम आशावादी रह निराशावादी नहीं बने । साध्वी सुप्रभा ने कहा कि, जैसे राख के ऊपर फूंक मारने से अग्नि प्रज्वलित नहीं हो सकती इसी प्रकार निराशावादी का उमंग और उत्साह से रहित जीवन निरर्थक है। उन्होंने कहा कि आशावादी अंगारों के सामान है, जिसमें फूंक मारने पर अग्नि प्रज्जवलित हो जाती है ठीक इसी प्रकार आशावादी का भी जीवनहै। साध्वी सुप्रभा ने कहा कि धर्म अगले भव का रेस्टोरेंट हैं , दान करोगे तो हाथ में पेमेंट है। उधर सम्मान समारोह में गुरु दर्शन यात्रा में संघपति अशोक रांका श्री संघ के चेयरमैन अनिल मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश चौरडिया, महामंत्री जयेश बोहरा, कोषाध्यक्ष विकास गांधी, एवं वरिष्ठ समाजसेवी बलवंत सिंह हींगड, सुरेश चौरडिया, लादू लाल डांगी, बसंत देशरडा, पारसमल बोहरा, रोशन लाल चंडालिया, मुकेश पामेचा, मुकेश रांका , दिलीप कुकड़ा , चांदमल ओस्तवाल, चौथमल बोहरा, हिम्मत मल बोहरा, प्रकाश चंडालिया, मुकेश लालवानीका स्थानीय श्री संघ अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी, अम्बा लाल डांगी, मिश्री लाल कोठारी, शांतिलाल कोठारी, पूर्व जैन समाज अध्यक्ष हुक्मीचंद लोढा, रेलवे स्टेशन उपनगर के जैन समाज अध्यक्ष अशोक कुमार जैन जवासिया, सागर मल सुराणा, चांदमल कोठारी, फतेह लाल लाल आंचलिया, मनोहर लाल कर्नावट, मोहित मेहता, शंभूलाल, हस्तीमल , ज्ञान मल सुराणा, सुनील लोढ़ा, सुजान मल लोढ़ा, ज्ञान मल डांगी, विनोद डांगी, कालूलाल डांगी, हरीश सुराणा व कपिल मोदी ने तथा महिला पदाधिकारियों का महिला मंडल अध्यक्षा अनुजा देवी लोढा, पूर्व सरपंच उषा देवी मोदी, कमला पगारिया, स्नेह लता सुराणा एवं बबीता मोदी ने ऊपरना पहना ,माल्यार्पण कर तथा शाल ओढ़ा स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि बलवन्त हींगड व सुरेश चोरड़िया अहमदाबाद ने भी सम्बोधित किया। समारोह का संचालन श्री संघ स्टेशन के मंत्री व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार कोचिटा ने किया एवम स्वागत उद्बोधन श्री संघ व समारोह अध्यक्ष कोमल से मोदी व समाजसेवी ने दिया। जबकिआभार की रस्म गंगरार निवासी व प्रवासी अहमदाबाद लादू लाल डांगी ने अदा की।

Play sound