रतलाम । नगर के अति प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर के गर्भगृह में प्रवेश पर पूर्ण तरह प्रतिबंध रहेगा। गढक़ैलाश मंदिर परिसर में बजरंग बली मंदिर के सामने खाली जगह पर संत निवास का निर्माण किया जाएगा।
यह निर्णय श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति की आवश्यक बैठक में लिया गया। समिति के अशोक चौटाला एवं सतीश राठौड़ के सानिध्य में आहूत बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि गर्भगृह में प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध का पालन समिति सदस्य भी करेंगे। साथ ही मंदिर के पंडितजी को इसका पालन करवाना होगा। क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा की गई पांच लाख की घोषणा की जानकारी लेकर इस मद से बजरंगबली मंदिर के सामने खाली दो जगह को समतल कर वहां पर संत निवास का निर्माण करने पर विचार किया। इसके अलावा तय किया गया कि मंदिर शासकीय होने पर बिजली का बिल भी कोर्ट ऑफ वाइस से भरवाने के संबंध में प्रशासन से चर्चा की जाएगी।
उक्त जानकारी सूरजमल टांक ने देते हुए बताया कि बैठक में अशोक जैन चौटाला, सतीश राठौड़, प्रदीप कटारिया, दिनेश राठौड़, मन्नालाल, श्रीराम राठौड़, सुरेश सांकला, बद्री व्यास, कैलाशचन्द्र चौहान, पंकज कसेरा, नारायण देतवाल, कैलाशचन्द्र राठौड़, पंडित सुशील उपाध्याय, अमृत कटारिया आदि मौजूद रहे।