रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नशीली दवाओं की लत के खिलाफ लड़ने की अपील की

रतलाम जिलें के 2600 एनसीसी कैडेट्स नशामुक्‍त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता के लिये करेंगे मदद

रतलाम । रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने देश से, विशेष रूप से युवाओं से, मादक पदार्थों की लत के खिलाफ एकजुट होने और लड़ने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नशे की लत को देश की प्रगति की राह में एक बड़ी बाधा बताया। श्री सिंह नई दिल्ली में गत दिवस सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह ‘एन इंटरेक्शन विद एनसीसी कैडेट्स एंड प्लेज अगेंस्ट ड्रग अब्यूज़’ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स और युवाओं के साथ बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रतलाम में भी देखा व सुना गया।
समता शिक्षा निकेतन सभागृह रतलाम में ‘एन इंटरेक्शन विद एनसीसी कैडेट्स एंड प्लेज अगेंस्ट ड्रग अब्यूज़’ कार्यक्रम में जिले के एन.सी.सी. बटालियन के लगभग 300 कैडेट्स उपस्थित रहे, नशामुक्ति की शपथ ली गई। जिलें में एनसीसी से 2600 एनसीसी कैडेट्स जुडें है जो कि अब नशामुक्‍त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता के लिये मदद करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान रतलाम में कमान अधिकारी कर्नल एच.पी.एस. अहलावत, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह, सर्व शिक्षा अभियान जिला परियोजना समन्‍वयक श्री मोहनलाल सासरी, सामाजिक न्‍याय उपसंचालक श्रीमती संध्‍या शर्मा, नशामुक्‍त भारत नोडल अधिकारी एवं जिला समन्‍वयक श्री रत्‍नेश विजयवर्गीय, सूबेदार श्री नरेंद्र सिंह, एन.सी.सी. अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह जामोद, श्री एच.सी. रत्नावत, श्री शहादत खान, श्री दिलीप सिसोदिया, कलापथक दल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी, सर्व शिक्षा अभियान एपीसी श्री मुकेश राठौर व डोडिया एवं शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, वाणिज्य महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल, शा. उत्कृष्ट विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने भाग लिया उपस्थित रहे।

Play sound