जावरा (अभय सुराणा) । जावरा तहसील के ग्राम भूतेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र पर आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंर्तगत बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर जिला पंचायत अध्यक्ष रतलाम श्रीमती लाला बाई ने किया,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से लगाकर 19 तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक गोली अवश्य खिलाना चाहिए, इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, तथा कृमि रोग से छुटकारा मिलेगा,कार्यक्रम में भूतेड़ा सरपंच श्रीमती पिंकी वसुनिया ,का स्वागत Bmo डॉ रौनक कोचट्टा,बीईई बसंतीलाल मईडा,बीपीएम रघुनंदन पाटीदार,बीसीएम कमलसिंह वसुनिया,सुशीला गोयल,महानन्दा शर्मा,लाली पण्ड्या, विष्णु डॉमेचा, सुमित्रा बोड़ाना,आदि ने किया,कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।