रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र सुर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा एवं प्रीति मंडोरिया द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत मिलावट के विरूद्ध जिले के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है, ताकि आम जन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
13 सितम्बर को दल द्वारा कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य संस्थानो का निरीक्षण कर खाद्य प्रदार्थों के नमूनें संग्रहित किये गये जिनमें नेशनल होटल दिलबहार चौराहा रतलाम से चिकन ग्रेवी का नमूना लिया गया। खण्डेलवाल नमकिन एवं सेव भंडार दिलबहार चौराहा से सेव का नमूना लिया गया। बृजवासी दूध डेयरी दिलीप नगर से मिक्स दूध एवं घी का नमूना लिया गया।कृष्णा रेस्टोरेन्ट अनाज मंडी के बाहर से सोंफ का नमूना लिया गया।
दल द्वारा खाद्य संस्थानों में स्वच्छता बनाये रखने खाद्य पदार्थो को ढंककर रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। उक्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जावेगी।