उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाली महिला सफाई मित्र का किया सम्मान

रतलाम । निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने प्रातः वार्ड क्रमांक 39 का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर वार्ड में नियमित रूप से सफाई का कार्य करने के उपरांत यथा समय कचरा उठाने के निर्देश दिये साथ ही सफाई मित्रों की उपस्थिति का अवलोकन कर प्रत्येक कर्मचारी को समय पर कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सफाई मित्र इन्द्राबाई पति दिनेश द्वारा सड़क सफाई के दौरान एकत्रित कचरे को यथा समय बोरे में भरने व नाहर पुरा क्षेत्र की सड़कों की उत्कृष्ट सफाई करने की निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने प्रशंसा कर उन्हे कार्यालय में आमंत्रित कर पुष्प गुच्छ भेंट कर व 500 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, निज सहायक श्री सुभाष गोयल झोन प्रभारी श्री विनय चौहान, वार्ड प्रभारी श्री विजय खरे आदि उपस्थित थे।