डॉ. स्वाति चौहान ने आंबी वायनरी तथा अंगूर की खेती का अवलोकन किया

रतलाम । अटल बिहारी वाजपेई इंस्टिट्यूट ऑफ़ गुड गवर्नेंस तथा पॉलिसी एनालिसिस भोपाल एडवाइजर डॉ. स्वाति चौहान ने बुधवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पहुंचकर आंबी वायनरी प्लांट तथा अंगूर की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम मांगरोल में उद्यानिकी विभाग के नवाचारों के तहत किसान श्री प्रकाश धाकड़ द्वारा अमरूद की नई किस्म रेड डायमंड की 5 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही खेती का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल, श्री पुष्पेंद्र चौरडिया श्री मयंक पांडे भी उपस्थित रहे।

Play sound