रतलाम । आईटीआई की अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें शासकीय आईटीआई रतलाम का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। यहां के प्रशिक्षणार्थी श्री अजय शर्मा ट्रेड फिटर, कुमारी रागनी सुनावा ट्रेड लेबोरेटरी असिस्टेंट केमिकल प्लांट ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री मनोहर ने ट्रेड लेबोरेटरी असिस्टेंट केमिकल प्लांट में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि समस्त 3 प्रशिक्षणार्थियों आगामी 20 सितंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, अंकसूची वितरित किए जाएंगे।