
रतलाम । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अपने समाज की स्थापना से लेकर आज तक प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष की अष्टमी पर समाज के कुलदेवी मां लक्ष्मी का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाते आ रहा है, पिछले 2 वर्ष कोरोनावायरस के कारण समिति ने सीमित रूप से यह पर्व मनाया । इस वर्ष 17 सितंबर को शनिवार को शहर में स्थित माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर, पैलेस रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर, मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर तथा श्री मालीवास स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर समाज जन सायंकाल 7:30 बजे झांकी बैंड बाजा एवं बग्गी में मां लक्ष्मी की तस्वीर लेकर शहर में चल समारोह के साथ सभी मंदिरों पर पहुंचेंगे तथा माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. चल समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक चैतन्य काश्यप एवं दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी होंगे. चल समारोह सायंकाल 7:30 बजे श्री श्रीमाली ब्राह्मण धर्मशाला से रानी जी के मंदिर, डालू मोती बाजार महालक्ष्मी मंदिर माणक चौक, पैलेस रोड होते हुए पुन: पूर्णेश्वर मंदिर से पैलेस रोड महालक्ष्मी मंदिर, मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर, तथा श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर होते हुए श्रीमाली ब्राह्मण धर्मशाला में रात्रि 12:00 बजे पहुंच कर सामूहिक रूप से महालक्ष्मी जी की आरती की जाएगी तथा प्रसादी वितरित की जाएगी, खीर की प्रसादी दीप यशपाल सरोज जोशी (दुबई) गुलमोहर कॉलोनी वालों की ओर से वितरित की जाएगी जबकि प्रसादी प्रबंध कारिणी समिति द्वारा वितरित की जाएगी. इसके पूर्व शनिवार प्रात: 10:00 बजे शनिवार को समाज के सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा हवन एवं महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाएगी. समिति अध्यक्ष प्रकाश व्यास, सचिव अविनाश व्यास, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, उपाध्यक्ष स्मिथ ओझा सदस्य विभोर कोटिया, मयंक दवे, अखिलेश व्यास, श्रीमती अरुणेश व्यास, उपेंद्र ओझा आदि ने सभी समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज महाराजा रतनसिंह जी के साथ जोधपुर से रतलाम आ कर एक श्रीमाली वास मोहल्ले में निवासरत हुआ धीरे-धीरे शहर का विकास हुआ श्रीमाली भी संख्या में विकसित हुए, वर्तमान में ढाई सौ परिवार श्रीमालीवास एवं पटरी पार निवासरत है. महाराज साहब ने समाज के लिए चार महालक्ष्मी मंदिर प्रदान किए थे वर्तमान में माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर कोटा वार्ड में प्रशासन के पास है मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर भी कोटा वार्ड में, तथा पैलेस रोड महालक्ष्मी मंदिर एवं श्री मालीवास महालक्ष्मी मंदिर समाज के प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा संचालित है। समाज जनों द्वारा रखरखाव कर मंदिर का स्वरूप भी अच्छा प्रदान किया. अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने बताया कि समाज जन अपनी पहचान अपनी संस्कृति को शहर में प्रतिवर्ष समारोह के रूप में शहर वासियों को झांकियों के साथ रूबरू होते हैं जो एक अच्छी परंपरा है ।