प्रधानमंत्री मोदी जी ने जन्मदिन पर सेवा गतिविधियों के साथ आरंभ होगा सेवा पखवाड़ा


रक्तदान, कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण एवं पौधारोपण आदि आयोजन करेगी भाजपा
रतलाम । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत कर मनायेगी। पार्टी द्वारा श्री मोदी जी ने जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा प्रारंभ किया जायेगा। इसमे रक्तदान , पौधारोपण, कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण, स्वास्थ्य परिक्षण शिविर एवं स्वच्छता अभियान सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को सुबह रंगोली सभागृह में कृत्रिम अंग एवं शिविर आयोजित किया गया है। इसमें केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक के आतिथ्य में नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप , डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी , महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे 75 पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया जायेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत् 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे।
सेवा पखवाड़ा मे प्रधानमंत्री जी के व्यक्त्वि एवं कृत्रित्व पर केन्द्रीत प्रदर्शनी लगाई जायेगी। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान आयोजित होगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया जायेगा।
सेवा पखवाड़ा मे सभी मंडलों मे दो दिन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम होगे।
इस दौरान प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये है। 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जायेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सेवा पखवाड़ा आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इसके संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया रहेगे।
सदस्य के रूप मे जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, बलवंत भाटी, जिला मंत्री कीर्तिशरण सिंह एवं कालुसिंह परिहार जनपद अध्यक्ष मनोनित किये गये है।
इसी प्रकार सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों हेतु पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण को जिम्मेदारी सौपी गई है। सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण का कार्यक्रम हेतु पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल एवं मंडल महामंत्री हेंमत राहोरी प्रभारी बनाये गये है।

Play sound