अ.भा. तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

विधायक चेतन्य काश्यप ने की रक्तदान अभियान में भाग लेने की अपील

रतलाम 16 सितम्बर 2022। विधायक चेतन्य काश्यप ने अ.भा. तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा 17 सितम्बर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (रक्तदान अभियान) में सहभागिता करने हेतु अपील की। विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रक्तदान महादान है। अ.भा. तेरापंथ नवयुक परिषद् द्वारा मेगा ब्लड कैंप का आयोजन विश्व का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रहा है।
श्री काश्यप ने बताया कि रक्तदान समाज में मानव सेवा की एक भावना जगाने का कार्य है। हर व्यक्ति रक्तदान करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी 17 सितम्बर को है, जिन्होंने सेवा, संकल्पना और सुशासन का एक बहुत बड़ा स्थापथ्य हमारे देश को दिया है और हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को रक्तदान शिविर के संबंध में तेरापंथ युवक परिषद् रतलाम ईकाई ने विधायक श्री काश्यप से मुलाकात की।
संस्था सदस्यों ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन रोटरी हॉल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। देशभर में एक साथ दो हजार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। उक्त आयोजन तीन विशेष मौको पर किया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् का 58वां स्थापना दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव है। विधायक श्री काश्यप से मुलाकात के दौरान संस्था अध्यक्ष सिद्धार्थ गांधी, उपाध्यक्ष पुनीत भंडारी, मंत्री अभिनव बरमेचा, सहमंत्री मयूर गांधी, नीरज बरमेचा, लव दख, पीयूष दख आदि उपस्थित रहे।

Play sound