- रैली में सम्मिलित होकर रतलाम नगर को जीरो गार्बेज सिटी बनाने में दें अपना योगदान
- रॉयल रतलामी टीम का हिस्सा बनने हेतु लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

तलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 17 सितम्बर को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर्स द्वारा आयोजित ‘‘इंडियन स्वच्छता लीग’’ के तहत रतलाम नगर को जीरो गार्बेज सिटी बनाने हेतु आज प्लॉग रन का आयोजन किया गया है।
रैली प्रातः 7 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होगी जो जनक हॉस्पिटल होते हुए दो बत्ती, न्यू रोड, नगर निगम, गुलाब चक्कर होते हुए झाली तालाब पंहूचेगी जहां रैली का समापन होगा। इस अवसर पर रोड स्वीपिंग मषीन का शुभारंभ किया जायेगा, सफाई संरक्षकों को गणवेश वितरण तथा वेस्ट तो वंडर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 17 सितम्बर को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर्स द्वारा आयोजित ‘‘इंडियन स्वच्छता लीग’’में देष भर के सारे शहरों के साथ रतलाम षहर भी भाग ले रहा है हमारी टीम का नाम है ‘‘रॉयल रतलामी’’ ओर हमारी टीम के कप्तान है महापौर माननीय श्री प्रहलाद जी पटेल ओर इस टीम का हिस्सा बनने के लिये नागरिक रॉयल रतलामी की लिंक https://innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally पर रजिस्ट्रेशन करें।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्षदगणों ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि रतलाम नगर को जीरो गार्बेज सिटी बनाने हेतु आज 17 सितम्बर शनिवार को आयोजित प्लॉग रन में अधिकारिक की संख्या में भाग लेवें।