
रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड रतलाम एवं मारूति एकेडमी सातरूंडा के संयुक्त तत्वाधान में देश के प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 73 विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधों का रोपण किया गया जिसमें विलुप्त प्रजाति के कुसुम, काला शीशम, हर्रा, बहेडा, बीजा, लक्ष्मी तरी, अमजन, मैदा, सिदुंरी, गधा पलाश आदि का रोपण मारूति एकेडमी सातरूंडा में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंतजलि संस्कृत संस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष व योग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री भरत जी बैरागी, विशेष अतिथि भारत सरकार के एमआईडीएच कमेठी सदस्य श्री अशोक पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्री नाथुलाल गामड, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार, बुद्वि जीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं अध्यक्ष मारूति एकेडमी श्री अजय तिवारी, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी कार्यक्रम कि अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप मकवाना के द्वारा कि गयी।
इस अवसर पर पंतजलि संस्कृत संस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष व योग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री भरत जी बैरागी ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधों की कई प्रजातियां या तो पूरी तरह विलुप्त हो चुकी हैं या फिर विलुप्त होने के कगार पर है, ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 73 प्रजातियों का संरक्षण एक अभिनव पहल है, देश में आज प्रकृति सरंक्षण के लिये सरकार और समाज मिलकर कार्य कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री परिवर्तनकारी सोच और प्रेरक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप मकवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह देश के सबसे प्रिय नेता हैं एवं हरेक के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, मोदी जी ने गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। कोरोना कॉल में वेक्सीनेशन का अभियान हो या गरीबो को प्रधानमंत्री आवास या आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का इलाज आदि योजनाओं ने गरीब कल्याण और स्वस्थ भारत बनाया है। सरकार विलुप्त प्रजाति को संरक्षित करने कि अभिनव पहल कर रही जिसके तहत आज कुनो में चीतें लाये गये है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी जनसेवा अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहितयों तक योजनाओं को पहॅुचा रहे है।
भारत सरकार के एमआईडीएच कमेठी सदस्य श्री अशोक पाटीदार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण हो रहा है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, सरकार और समाज मिलकर पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन कर सकती है बच्चे युवा और बडे मिलकर पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझे।
जिला पंचायत सदस्य श्री नाथुलाल गामड, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार, बुद्वि जीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं अध्यक्ष मारूति एकेडमी श्री अजय तिवारी, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा उदबोधन दिया गया।
कार्यक्रम में समाज सेवी गोवर्धन पाटीदार बिरमावल, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर, विनोद गुर्जर, आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम कि शुरूआत दीप प्रज्जवलन सरस्वती वंदन से कि गयी, एकेडमी के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया अतिथि परिचय व कार्यक्रम कि रूपरेखा जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया, स्वागत नृत्य, प्रकृति का महत्व को बताने के लिये नुक्कड नाटक की प्रस्तुति कि गयी। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य श्रीमति रंजना रश्मि के द्वारा किया गया।