अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ म.प्र. इकाई द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वे जन्मदिवस के अवसर 7200 पौधो का पौधारोपण

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 72 वे जन्म दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी जी के मार्गदर्शन में युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जावेगा।
इसके के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन समाज सेवा,मानव सेवा, जीवदया एवं पौधारोपण के प्रदेश के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 17 सितंबर को पर्यावरण प्रेमी श्री त्रिस्तुतिक श्री संघ के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशोर भाई खिमावत वाटिका एवं गीता भवन प्रांगण में पौधारोपण कर सेवा पखवाड़े की शुरूआत की गई।
संपूर्ण मध्यप्रदेश में युवक महासंघ द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के 72 वें जन्म दिवस पर 7200 पौधे लगाकर उनको बड़ा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन आचार्य श्री नित्यसेन सुरिश्वर जी महाराज साहब की निश्रा में युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन जिनशासन गौरव आदरणीय श्री सुनील सिंघी जी के आतिथ्य में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्य प्रदेश इकाई एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्य प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जैन समाज के मध्यप्रदेश में नगर पालिका, नगर निगम, जनपद एवं जिला जनपद में निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजन के साथ अंत में 72 पौधों का पौधारोपण कर 7200 पौधे के लक्ष्य को पूरा पूरा कर सेवा पखवाड़े का समापन किया जावेगा।
आज पौधारोपण के अवसर पर युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, युवक महासंघ प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मेहता, युवक महासंघ प्रदेश प्रवक्ता निलेश कुमार सुराणा एवं जावरा युवक महासंघ इकाई अध्यक्ष महेंद्र पोखरना, श्री जैन वाटिका ट्रस्ट के सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चोरड़ीया, दिलीप देसड़ा, राजेश दसेड़ा,अशोक सुराणा,अर्पित सकलेचा,अभिषेक बोरदिया,मनीष ओस्तवाल,देवेंद्र धारीवाल,राजेन्द्र संचेती,पियुष बोरदिया,नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मोडीराम धाकड़, गौ सेवक मनहोर पाटीदार , राम पाटीदार लालाखेड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Play sound