जनसेवा सप्ताह अंतर्गत बिलपांक में सेवा कार्य

बिलपांक (रतलाम) । म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड रतलाम की नवांकुर संस्था बिले सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, हरियाली महोत्सव तथा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में श्रमिक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया ।
इस अवसर पर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं योग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री भरत जी बैरागी, एमआईडीएच कमेठी भारत सरकार सदस्य श्री अशोक पाटीदार, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निगम ,अनिल जी वर्मा, सरवनी जागीर संस्था के श्री ओमप्रकाश पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे ।
श्री बैरागी जी ने विरुपाक्ष महादेव मंदिर परिसर में गांव के युवाओं के साथ सामूहिक श्रमदान कर न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, अपितु शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिलपांक के स्कूल परिसर में बच्चो के साथ पौधारोपण, पलास के बीजों का रोपण कर उनका किया गया ।
राज्यमंत्री बैरागी जी ने विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में निर्माण श्रमिकों का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर गांव के विक्रमादित्य पाटीदार, जयंतीलाल पाटीदार, शीतल परमार, राजेश मकवाना, भोलाराम पाटीदार, रवि पाटीदार, सहित आदि उपस्थित रहे।

Play sound